उत्तर प्रदेश राज्य के गोरखपुर जिला से तारकेश्वरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भारत में लापता लड़कियों और महिलाओं की समस्या एक गंभीर और बढ़ती हुई चिंता का विषय है।नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़े के अनुसार, मानव तस्करी, जबरन विवाह, घरेलू हिंसा और शोषण सहित विभिन्न कारणों से हर साल हजारों लड़कियां और महिलाएं लापता हो जाती हैं। मानव तस्करी एक प्रमुख कारण है जिसमें लड़कियों और महिलाओं का यौन शोषण किया जाता है और उन्हें बाल श्रम और जबरन श्रम के लिए बेचा जाता है। कई मामलों में गरीब और कमजोर समुदायों की महिलाएं और लड़कियां सबसे अधिक प्रभावित होती हैं। महिलाओं का जबरन शादी के लिए भी अपहरण किया जाता है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में जहां बाल विवाह अभी भी प्रचलित है। घरेलू हिंसा और शोषण के मामलों में भी, महिलाएं अपने घरों से भाग जाती हैं और कई बार उनको ढूँढना मुश्किल हो जाता है