उत्तरप्रदेश राज्य के गोरखपुर जिला से तार केशवरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पेड़ हमारे लिए अनेक प्रकार के फायदे प्रदान करते हैं। वे संसार के वायुमंडल को शुद्ध रखने में मदद करते हैं जो कि ऑक्सीजन उत्सर्जित करते हैं और कार्बन डायोक्साइड को अवशोषित करते हैं। इसके अलावा वे हवा को ठंडा भी करते हैं और वायुमंडल के प्रदुषण को कम करने में सहायक होते हैं। पेड़ हमारी मानव जीवन शैली के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। उनके फल हमारे भोजन के स्रोत के रूप में काम आते हैं और उनके वृक्ष पत्ते और तने हमे ऊर्जा प्रदान करते हैं ये आर्थिक रूप से भी महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि वृक्ष और लकड़ी निर्माण कार्य में उपयोग होता है। पेड़ों के नीचे की मिटटी में अन्य संजीवी जीवों का विविधता होता है जिससे फसलों की उर्वरकता बढ़ती है