उत्तरप्रदेश राज्य के गोरखपुर जिला से तारकेश्वरी श्रीवस्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिला विकास में गहराई से निहित होने का अर्थ है महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक और शैक्षिक स्थिति में सुधार करना यह महिलाओं को समान अवसर प्रदान करने और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में काम करता है। शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएँ, रोजगार के अवसर और कानूनी अधिकार महिलाओं के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं शुरू की हैं। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने बेटी बचाओ जैसी विभिन्न योजनाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें समाज में सम्मानजनक स्थान देना है। महिला विकास को बढ़ावा देने के लिए समाज की मानसिकता में बदलाव लाना आवश्यक है। शिक्षा और जागरूकता अभियानों के माध्यम से लोगों को लैंगिक समानता के महत्व को समझना चाहिए। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कानूनों और प्रभावी काम का कड़ाई से पालन करके रोजगार के अवसर और व्यवसाय सुनिश्चित किए जाने चाहिए। समाज में महिलाओं की स्थिति और सम्मान में सुधार से न केवल कन्या भ्रूण हत्या को रोका जा सकता है, बल्कि समृद्धि और समानता पर आधारित समाज का निर्माण भी किया जा सकता है।