आंखों का समय से पहले कमजोर होना आज के समय में काफी आम हो गया है। आजकल छोटी उम्र से ही नजर का चश्मा लग जाता है। आज के समय में जहां स्क्रीन का उपयोग ज्यादा हो गया है, वहीं आंखों की समस्याएं भी तेजी से बढ़ रही हैं। इसलिए प्राकृतिक तरीकों से आंखों की रोशनी सुधारना एक हेल्दी और फायदेमंद उपाय है। दूध, जो कि पोषण से भरपूर होता है, उसमें कुछ प्राकृतिक तत्व मिलाकर आप अपनी आंखों की रोशनी में सुधार ला सकते हैं। ऐ सभी आंखों की रोशनी बढ़ाने के घरेलू कारगर उपाय हैं। इसे आसानी से आजमाया जा सकता है। अगर आप कमजोर आंखों की रोशनी से जूझ रहे हैं तो दूध में कुछ चीज मिलाकर रोज इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी को तेज किया जा सकता है। बहुत से लोग हैं जो नजर का चश्मा हटाने के उपाय तलाशते रहते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्खे बता रहे हैं जो कुछ ही दिनों में आप की कमजोर आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि दूध में क्या मिलाया जा सकता है। आंखों की रोशनी बढ़ाने का कारगर घरेलू उपाय पहले नंबर पर प्राकृतिक गुणों से भरपूर केसर है, जिसमें एंटीऑक्सिडेंट्स और बहुत अधिक लाइफ इंप्रूविंग प्रोपर्टीज तथा एलिमेंट होते हैं जो आंखों की रोशनी को बढ़ावा देने में बहुत ही सहायक और कारगर होते हैं। एक गिलास गर्म दूध में कुछ केसर के धागे मिलाएं और रोजाना पीएं। ये आंखों की रोशनी को तेज करने में मदद करेगा। दूसरा है बादाम जो कि विटामिन ई का एक बेहतरीन स्रोत है, यह आंखों के लिए बेहद फायदेमंद है। बादाम को रात भर पानी में भिगोकर रखें, सुबह उन्हें पीस लें और इस पेस्ट को दूध में मिलाकर पीएं। ये नुस्खा आंखों की रोशनी को भी बढ़ाता है। तीसरी चीज है गाजर जिसमें भरपूर विटामिन ए और बीटा-कैरोटीन का बहुत अच्छा स्रोत है, जो आंखों की रोशनी के लिए बहुत जरूरी हैं। गाजर का रस निकालें और इसे गर्म दूध के साथ मिलाकर पीएं। ये घरेलू उपाय भी आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करेगा। चौथा है शहद इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं। एक चमच शहद को दूध में मिलाकर पीने से आंखों की रोशनी बेहतर हो सकती है। रोज इस अपने रूटीन में शामिल करने पर फोकस करें। पांचवां है तुलसी इसकी पत्तियां कमजोर आंखों की रोशनी को सुधारने में मदद कर सकती हैं। कुछ तुलसी की पत्तियों को दूध में उबालें और इसे गर्म-गर्म पीएं।