गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से कृष्ण कुमार त्रिपाठी निवासी गोरखपुर को समाजवादी पार्टी उ0प्र0 की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया गया है। कृष्ण कुमार त्रिपाठी के प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर पार्टी के जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम, महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी लोकसभा सदर प्रत्याशी काजल निषाद जिला महासचिव रामनाथ यादव सहित पार्टी नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाइयां दीं हैं