सहजनवां दोहरीघाट रेल खंड के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू। आज से शुरू हुआ 5 केन्द्रों पर किसानों से अभिलेख संग्रह बांसगांव खजनी गोरखपुर।। सहजनवां-दोहरीघाट रेल खंड परियोजना में बांसगांव तहसील के 18 राजस्व ग्रामों से अधिग्रहित की जाने वाली भूमि का प्रभावित किसानों को प्रतिकर देने के लिए आवश्यक अभिलेख संग्रह करने का काम 5 से 7 फरवरी तक पांच केन्द्रों पर शुरू किया जाएगा। इस सम्बंध में उप जिलाधिकारी प्रदीप सिंह द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार विशेष शिविर के आयोजन के लिए प्राथमिक विद्यालय भैरोपुर में बनाये गये केन्द्र पर 5 फरवरी को ग्राम हटवार, भैरोपुर, पक्खनपुर, सांवर, किशुनपुर उर्फ बगही तथा संकुल भवन बैदौली बाबू पर ग्राम बैदौली बाबू के किसानों से आवश्यक अभिलेख संग्रहित किया जाएगा। इसी प्रकार 6 व 7 फरवरी को पंचायत भवन मझगांवा पर ग्राम भरवलिया बाबू, डड़वा मनोहर, मझगांवां, गुआर टेढ़ा तिघरा, मरवटिया तथा बलुआ उर्फ गोपालपुर। गोपा 6 फरवरी को प्राथमिक विद्यालय भीटी तिवारी पर ग्राम भीटी तिवारी तथा कोटिया अमान सिंह। 7 फरवरी को पंचायत भवन भैंसारानी पर ग्राम भैंसारानी,डेढुई कमालचक तथा टेंगरी के प्रभावित किसानों से आवश्यक अभिलेख संग्रहित किया जाएगा। उप जिलाधिकारी ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए बनाये गये उपरोक्त केन्द्रों पर क्षेत्र से सम्बंधित म लेखपाल, भूमि-अध्यापित विभाग तथा प रेलवे के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। इस शिविर में किसानों को खतौनी की नवीनतम नकल की स प्रति, आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैंक म पासबुक की फोटो कापी तथा पासपोर्ट में साइज का दो फोटोग्राफ साथ लाना मे आवश्यक है।