ब्रेकिंग गोरखपुर सीएम योगी के गोरखपुर दौरे का आज दूसरे दिन युवाओं को देंगे रोजगार नियुक्ति पत्र आएगी नौकरियों की बहार, 20 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार आज एमएमएमयूटी में आयोजित होगा मंडलीय रोजगार मेला आज सुबह 12.30 बजे कार्यक्रम का होगा सुभारम्भ नियुक्ति पत्र वितरित कर युवाओं को प्रेरित करने को मौजूद रहेंगे सीएम योगी मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) परिसर में आज मंडल स्तरीय वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र देकर प्रेरित करने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद उपस्थित रहेंगे। योगी सरकार के मिशन रोजगार के अंतर्गत गोरखपुर में 'ऑन द स्पॉट जॉब मेगा इवेंट' का नजारा देखने को मिलेगा। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले वृहद रोजगार मेले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में स्थानीय से लेकर बहुराष्ट्रीय स्तर तक की कंपनियां युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोलेंगी। तकनीकी व गैर तकनीकी क्षेत्र में रोजगार का बहार लाने वाले इस मेले में एक ही स्थान पर एक ही दिन करीब 20 हजार युवाओं को नौकरी उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। मेले में प्रतिभाग के लिए करीब 150 कंपनियों के आज आने की उम्मीद है।