भाजपा किसान मोर्चा की एक दिवसीय कार्यशाला में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मिला पार्टी का निर्देश भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिले पर स्थित कार्यालय पर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री घनश्याम सिंह पटेल ने उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आगामी 2024 के लोकसभा चुनावों में क्षेत्र में सक्रिय रहने का गुरु मंत्र दिया। उन्होंने चुनाव में किस तरह आम जनता के बीच पहुंच कर काम करना है इसकी जानकारी देते हुए,पार्टी के "गांव चलो अभियान और गांव परिक्रमा अभियान" की जानकारी दी। क्षेत्र के किसानों और मजदूरों के हित में केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी। कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनय कुमार सिंह जिला महामंत्री किसान मोर्चा राजन सिंह मंत्री राणा प्रताप सिंह आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिले के सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। खजनी किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि आजादी के बाद से अब तक किसानों के हित में एक साथ इतने काम कभी नहीं हुआ था। किसानों की खुशहाली से ही देश की समृद्धि बढ़ेगी और पीएम मोदी का विकसित भारत का संकल्प साकार होगा।
