गोरखपुर । भटहट ब्लॉक में युवाओं की उपस्थिति में यूथ लर्निंग एंड शेयरिंग एक्टिविटी का आयोजन किया गया जिसमें अलग अलग गांवों से आए युवकों ने बदलाव की कहानियां साझा कीं । ब्रेक थ्रू संस्था के सहयोग से हुए इस आयोजन में लैंगिक समानता, स्वास्थ्य, पोषण, बदलाव में युवा भागीदारी और समुदाय के व्यवहार परिवर्तन जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई । युवा सुनील गुप्ता, निशा साहनी, चंचल और ज्योति ने अपने अनुभवों को साझा किया । बुधवार को भटहट ब्लॉक पर देर शाम तक चले इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख राघवेंद्र और खंड विकास अधिकारी आनंद ने युवाओं को सम्मानित भी किया । इस मौके पर डॉ सुमन, नीरज, अरविंद पांडेय, आकाश श्रीवास्तव, महेंद्र, मैरी, नीलम और राजवंश प्रमुख तौर पर मौजूद रहे ।