गोरखपुर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एवम पदाधिकारियों ने अयोध्या में विराजमान भगवान रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को हर्षोल्लास के साथ गोरखपुर में शास्त्री चौक पर मनाया। भगवान राम दरबार के समक्ष हवन पूजन के पश्चात हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, उसके बाद आम आदमी पार्टी के ग्रामीण विधानसभा के अध्यक्ष आशीष कुशवाहा द्वारा आम जन के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया। विजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि राम राज्य तभी हो पायेगा जब जनजन तक मुफ्त शिक्षा मुफ्त इलाज मुफ्त बिजली मुफ्त पानी जनजन तक पँहुचे। केजरीवाल जी ने दिल्ली की जनता को ये सुविधा देकर इसका आगाज भी किया है। दिल्ली में हर मन्दिर पर हनुमान चालीसा का पाठ सरकार बनने के बाद से ही हो रहा है हर विधायक के क्षेत्र में सुंदर कांड का पाठ किया जा रहा है। और आज दिल्ली के गली गली में भगवान राम दरबार की शोभायात्रा निकाली जा रही है। अरविंद केजरीवाल ने श्रवण कुमार योजना के तहत दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेन से निशुल्क भोजन रहना खाना दर्शन सब कुछ सरकारी खर्चे पर देश के कोने कोने में स्थापित तीर्थ स्थलों और मंदिरों की यात्रा करा रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष वैभव जायसवाल ने कहा कि आज के दिन पूरे देश मे हर्षोल्लास है। पूरा देश राममय हो गया है। बस अब रामराज्य की परिकल्पना जो कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के सोच के अनुसार हो जाय।शिक्षक प्रकोष्ठ के अमिताभ जायसवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की तरह पूरे भारत मे निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था हो तब जा के असली राम राज्य की परिकल्पना पूरी होगी। सैनिक प्रकोष्ठ के अशोक विश्वकर्मा और महिला प्रकोष्ठ की शशिबाला दुबे ने हवन पूजन में विशेष योगदान दिया। यूथ विंग की ऋतु सागर और व्यापर प्रकोष्ठ के गोविंद गौतम ने और महानगर के अजय श्रीवास्तव ने हवन पूजन में अपनी सहभागिता निभाई।
