गोरखपुर। उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में टाउनहाल स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष, कांग्रेसजन सद्बुद्धि प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता अयोध्या श्रीराम मन्दिर दर्शन करने गये थे इस दौरान ध्वजवाहक अनोखेलाल तिवारी के साथ मन्दिर प्रांगण में अराजकताओं द्वारा अभद्रता की गयी, कांग्रेस ध्वज को छिना गया, कांग्रेस ध्वज छिनने वाले अराजकताओं को सद्बुद्धि आवे इसके लिए कांग्रेसजनों ने रामधुन ‘रघुपति राघव राजा राम‘ भजन गाये। इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव/प्रभारी जनपद बस्ती दिलीप कुमार निषाद मुख्य रूप से मौजूद रहें। महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने कहा कि अयोध्या स्थित श्रीराम मन्दिर में दर्शनार्थी दीर्घा में कांग्रेसजन श्रद्धा भाव से गये थे लेकिन कुछ अराजकताओं द्वारा पार्टी के ध्वजवाहक के साथ अभद्रता की गयी, कांग्रेस ध्वज को छिना-झपटी की गयी जो घोर निंदनीय कृत्य है इसकी जितनी निन्दा की जाये कम है। रामधुन गाकर अराजकताओं को सद्बुद्धि के लिए ईश्वर से कामना की गयी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव/प्रभारी जनपद बस्ती दिलीप कुमार निषाद ने कहा कि प्रभु श्रीराम जगत् के राम हैं, करोड़ों हिन्दुओं के आस्था सबके राम हैं मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं के साथ इस तरह का कृत्य अशोभनीय है। कार्यक्रम में पूर्व मेयर प्रत्याशी नवीन सिन्हा, राकेशचन्द्र यादव, डॉ0 भानु प्रताप सिंह, तौकीर आलम, विजय कुमार राव, प्रणव उपाध्याय, ईं0 जयराम प्रसाद, प्रेमलता चतुर्वेदी, सोनिया शुक्ला, महेन्द्रनाथ मिश्रा, देवेन्द्र निषाद धनुष, सुनीला देवी, तसलीम आलम अंसारी, उज्जैर खां, गुलाम ताहिर, प्रमोद निषाद, तेजनरायण श्रीवास्तव, अशोक निषाद, राकेश मौर्या, नासिर मुन्ना, मो0 अरशद, अशोक कश्यप, आदिअंश गांधी, राजीव पाण्डेय आदि लोग भारी संख्या में उपस्थित रहें।