गोरखपुर। पिपराइच पुलिस ने लूट का अपराध करने के आरोप में 02 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अभियुक्तों के कब्जे से लूट की 05 मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद बरामद हुई है। पकड़े गए अभियुक्त सन्नी जायसवाल पुत्र राकेश जायसवाल निवासी सुमेरगढ़ थाना श्यामदेउरवा जनपर महराजगंज और पेश सिंह पुत्र विद्या सिंह निवासी मंगलपुर थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज के रहने वाले हैं।
