गोरखपुर। ठंड के कारण कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 19 व 20 जनवरी को बंद रहेंगे। 9 से 12 तक की कक्षाएं 10 बजे से 3 बजे तक संचालित होंगी। कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला अधिकारी यह निर्देश है कि जिन विद्यालय में प्रैक्टिकल प्री बोर्ड परीक्षा संचालित है उन विद्यालयों में विद्यार्थियों को कक्षा में ही बैठाया जाए, बाहर या खुले में विद्यार्थियों को नहीं बैठाया जाएगा, विद्यार्थियों को ठंड से बचाव के लिए प्रत्येक कक्षा में तापमान सामान बना रखने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यालय प्रबंधन को यह सुनिश्चित करना है कि हर संभव कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन माध्यम से कराया जाए।