रात में खेत से पंपिंग सेट उठा ले गए चोर, बेतहाशा चोरी की घटनाओं से परेशान है उनवल नगरवासी खजनी गोरखपुर।। थाना क्षेत्र के कस्बा संग्रामपुर उनवल नगर पंचायत क्षेत्र में सक्रिय चोर स्थानीय पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दे रहे हैं। नगर पंचायत क्षेत्र में एक खेत में लगी एक पंपिग सेट मशीन रात को अंधेरे में उठा ले गए चोर,इसी तरह झझवा उल्दा पोखरी के समीप एक ही रात में दो पंपिग सेट मशीन गायब हो गई। नगर पंचायत क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने में पूरी तरह से असफल नजर आ रही है उनवल चौकी की पुलिस। वहीं उनवल नगर पंचायत क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। और चोर बेखौफ होकर नित नई चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। नगर पंचायत के निवासी स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ युवा नशे के आदी चोर इस तरह की चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। नगर पंचायत क्षेत्र में घरों के बाहर रखा हुआ कोई भी सामान सुरक्षित नहीं है। पीड़ितों के द्वारा पुलिस चौकी में शिकायत करने के बाद भी चोर पकड़े नहीं जा रहे हैं, और घटनाओं का खुलासा नहीं हो पा रहा है। थानाध्यक्ष खजनी गौरव कन्नौजिया ने बताया कि पुलिस टीम बढ़ा कर इस पर अंकुश लगाया जाएगा। शीघ्र ही चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश भी कर लिया जाएगा।