खजनी गोरखपुर।। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खजनी में एक दिवसीय रोजगार मेला 18 जनवरी गुरूवार को आयोजित किया गया है। जिसमें 10 वीं 12 वीं ग्रेजुएट आईटीआई और डिप्लोमा डिग्री धारक युवाओं को औद्योगिक संस्थानों के द्वारा रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। गुरुवार को दिन में 11 बजे से आयोजित होने वाले रोजगार मेले में कुल 10 औद्योगिक कंपनियों के प्रतिनिधियों के द्वारा युवाओं के चयन के बाद उन्हें तत्काल कंपनी के द्वारा आॅफर लेटर (नियुक्ति पत्र) क्षेत्रीय विधायक श्रीराम चौहान और ब्लॉक प्रमुख अंशु सिंह के द्वारा मौके पर ही चयनित अभ्यर्थियों को दिया जाएगा। संस्थान के प्रभारी प्राचार्य धर्मेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान में प्रशिक्षण पाने वाले युवाओं को रोजगार मेला के आयोजन की सूचना दे दी गई है। तथा चयन प्रक्रिया साक्षात्कार के संबंध में जानकारी अथवा किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर उनके मोबाइल नंबर 9936790770 पर संपर्क किया जा सकता है।
