गोरखपुर। रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 56 रसूलपुर गोपलापुर के रहने वाले परमेश्वर निषाद ने शास्त्री चौक स्थित प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया कि वार्ड में अंग्रेजों के जमाने का एक पोखर है जिसका क्षेत्रफल लगभग 101 डिसमिल है पोखरी को कुछ भू माफिया मिट्टी डालकर बांट रहे हैं जिसकी शिकायत तमाम अधिकारियों से की गई लेकिन कोई उचित कार्रवाई नहीं हो रही है। पीड़ित ने मांग किया कि पोखरे का सुंदरीकरण कर पोखरे के अस्तित्व को बचाया जाए।