गोरखपुर। गुलरिहा पुलिस ने आवासित घर में चोरी करने के आरोप में 01 अभियुक्त गिरफ्तार व 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा मे लिया गया, कब्जे से चोरी का 01 सिलेन्डर, 01 टुल्लू मोटर पम्प व 04 अदद पीतल का बर्तन बरामद हुआ है। अभियुक्त विनय त्रिपाठी उर्फ लालबाबू पुत्र उमापति त्रिपाठी निवासी महराजगंज टोला सखरूआ थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर का रहने वाला है।