गोरखपुर। थाना बडहलगंज पुलिस ने लूट व चोरी का अपराध करने के आरोप में 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अभियुक्त के कब्जे से लूट का सामान बरामद हुआ है। पकड़ा गया अभियुक्त लाल बाबु उर्फ ललकु यादव पुत्र स्व0 लालधर यादव निवासी खड़ेसरी थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
