गोरखपुर। थाना एम्स पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर छलपूर्वक जमीन बैनामा कराने के आरोप में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अभियुक्त संजय प्रसाद पुत्र राम देनी प्रसाद निवासी ग्राम खनवार पिपरा जतानपुर थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर हा0पता 173सी मोती पोखरा बसारतपुर थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया।
