गोरखपुर। मुख्यमंत्री जी द्वारा जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत तथा ग्रामपंचायत के अध्यक्ष/ प्रमुख एवम सदस्यों तथा पंचायतीराज विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में 22 जनवरी को अयोध्या जी में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत निर्देश दिए गए है कि सभी ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत क्षेत्र में 14 से 21 जनवरी तक विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। सफाई अभियान के लिए आवश्यक संसाधनों का प्रयोग किया जाये। सभी आने वाले पर्यटकों को प्रदेश स्वच्छ दिखाई देना चाहिए। हर गली, हर मजरे, सड़क, विद्यालय, पार्क, पंचायत भवन, जलाशय आदि में कहीं भी कूड़ा कचरा दृश्यमान नही होना चाहिए। सभी सार्वजनिक स्थानों, मंदिरों तीर्थ स्थानों, बाज़ार हाट वाले स्थानों पर कूड़ा नही होना चाहिए। प्लास्टिक, थर्माकोल आदि का प्रोयोग को हतोत्साहित किया जाए तथा सुनिश्चित करें कि कहीं भी प्लास्टिक कचरा न दिखाई दे। किसी भी प्रकार का गन्दा पानी गाँव के जलाशयों में नही जाना चाहिए। गाँवों में साफ़ सफाई के मानकों पर प्रस्तिस्पर्धा आयोजित की जाये। सफाई अभियान की फोटोग्राफ, सन्देश आदि को सोशल मीडिया अपलोड व शेयर किया जाये। सफाई अभियान के माध्यम से प्रभु का आह्वाहन किया जाना चाहिए।
