गोरखपुर। समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महेंद्र निषाद की अध्यक्षता में हुई बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि सभी साथियों मिशन 2024 की तैयारी में जुट जाइए जातीय जनगणना से ही सभी जातियों की सही जानकारी सामने आएगी और सामाजिक न्याय मिल सकेगा। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ को 2024 लोकसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी निभानी है। भाजपा सरकार पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यको के साथ भेदभाव करने का काम करतीं हैं समाजवादी पार्टी ने 2024 चुनाव में बदलाव के लिए पिछड़ा, दलितों, अल्पसंख्यकों के मुद्दों और चिंताओं को मुख्य मुद्दों में ला दिया है। महिलाओं पर बढ़ते हुए अत्याचार, बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी से सर्वाधिक प्रभावित सबसे कमज़ोर तबका ही होता है। बूथ स्तर तक जागरूकता को बढ़ाना है।बूथ स्तर पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नेतागण कार्यकर्ता साथियों मजबूती से जुट जाइए बैठक में जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम रामनाथ यादव महेंद्र निषाद हामिद अंसारी कन्हैया लाल शर्मा कमलेश निषाद मनोज निषाद मुरारी लाल मौर्य विक्की निषाद सहित पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे