गोरखपुर। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एन०ई०रेलवे मजदूर यूनियन यांत्रिक कारखाना मंडल गोरखपुर के बैनर तले कारखाना मुख्य गेट के सामने एन०पी०एस अंशदान में हुए घोटाला के विरोध में प्रदर्शन करते हुए भ्रष्टाचार का पुतला दहन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में घोटाला के शिकार हुए एन०पी०एस कर्मचारी भाग लेते हुए दोषियों पर कार्रवाही करने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी किया इस अवसर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए AIRF वर्किंग कमेटी सदस्य कामरेड *श्री प्रदीप कुमार धर दूबे* कहा कि एन०पी०एस कर्मचारियों के पेंशन अंशदान की धनराशि सरकारी बैंक से बिना कर्मचारियों की सहमति लिए प्राइवेट बैंक में भेजना महा घोटाला है इसकी सीबीआई जांच होने पर ही घोटाला का पर्दाफाश होगा उन्होंने कहा कि एन०पी०एस कर्मचारियों के साथ धोखा हुआ है फिरभी प्रशासन आज तक घोटाला में सम्मिलित दोषियों को चिन्हित करते हुए जवाबदेही निर्धारित नहीं कर पाया जिसके कारण कर्मचारियों के मन में निराशा है *प्रदीप कुमार धर दूबे* ने कहा कि इस घटना के बाद यह प्रमाणित हो गया कि एन०पी०एस कर्मचारियों का पेंशन अंशदान का पैसा असुरक्षित हाथों में है इसीलिए ए०आई०आर०एफ एन०पी०एस की जगह गारंटेड पुरानी पेंशन की मांग कर रहा है। इस अवसर पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कारखाना के *मण्डल मंत्री दिलीप कुमार धर दुबे* ने कहा कि रेल प्रशासन से जुड़े कुछ जिम्मेदार अधिकारी कहते हैं की पेंशन अंशदान सरकारी बैंक से प्राइवेट बैंक में जाने से कर्मचारियों का नुकसान नहीं हुआ है आर०टी०आई मांगने वाले कर्मचारी के सूचना मांगने के समय शेयर मार्केट गिरा था इसलिए घाटा हुआ था जो अब फायदे में है। दिलीप कुमार धर दुबे ने कड़ा विरोध प्रकट करते हुए कहा यह विषय लाभ हानि का नहीं है कर्मचारियों के विश्वास के साथ धोखा हुआ है व्यवस्था से जुड़े किसी अधिकारी/कर्मचारी को एन०पी०एस कर्मचारियों से सहमति लिए बिना बैंक परिवर्तन का अधिकार नहीं है इसलिए दोषियों पर कार्यवाही होना चाहिए। मंडल अध्यक्ष हरिश चंद्र यादव ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पेंशन अंशदान परिवर्तन प्राइवेट बैंकों से कमीशन लेकर किया गया है यह सोची समझी साजिश के तहत किया गया अपराधिक कृत्य है इसलिए दोषियों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। विरोध प्रदर्शन का संचालन कर रहे संयुक्त मंडल मंत्री संजय कुमार पांडे ने कहा की राष्ट्रीय युवा दिवस के प्रणेता स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था किसी भी देश का युवा देश का सौभाग्य होता है वह देश के लिए आशीर्वाद के समान है परंतु आज इस देश के युवा सबसे ज्यादा उपेक्षा व धोखे के शिकार हो रहे हैं। एक तरफ सरकार द्वारा युवा कर्मचारियों को पुरानी पेंशन के लाभ से वंचित किया गया तो दूसरी तरफ युवा एन०पी०एस के कर्मचारियों पेंशन अंशदान के पैसे में घोटाला करके जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया गया है संजय पांडे ने कहा कि लगभग 2500 कर्मचारीयों ने प्राइवेट बैंक से सरकारी बैंक मैं पेंशन अंशदान का पैसा भेजने की इच्छा जाहिर की है सिर्फ पांच कर्मचारी प्राइवेट बैंक में पेंशन अंशदान रखना चाहते हैं इससे साफ हो जाता है कि कर्मचारियों के विश्वास के साथ छल किया गया है उन्होंने कहा कि 31 जनवरी तक जांच की कार्यवाही पूरा नहीं किया गया तो यूनियन एन०पी०एस कर्मचारियों के साथ बैठक करके रणनीति बनाकर आंदोलन शुरू किया जाएगा। अंत में संजय कुमार पांडे ने मुख्य कारखाना प्रबंधक के प्रति आभार प्रकट किया की उनके त्वरित कार्यवाही एवं दिशा निर्देश पर सहायक कार्मिक अधिकारी कारखाना द्वारा एन०पी०एस कर्मचारियों के अंशदान का पैसा प्राइवेट बैंक से सरकारी बैंक में भेज दिया गया है कारखाना प्रशासन से बात हुई है कि शेष बचे कर्मचारी का पैसा इस वर्ष में सरकारी बैंक में भेज दिया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से अभिमान शाह,मिथिलेश गिरी ,बृजेश भट्ट, अक्षयवर शर्मा, दिनेश राय, कपिल अहमद ,नरुल हुसैन, जनार्दन प्रजापति, प्रभाकर यादव रामनारायण यादव ,संजय दुबे प्रभात मिश्रा ,संतोष सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।