गोरखपुर।। JEECUP 2024 संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश या जेईईसीयूपी ने उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (यूपीजेईई) पॉलिटेक्निक के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे सभी अभ्यर्थी जो इसके लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं वो आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 8 जनवरी से शुरू हो गई है। आवेदन करने की लास्ट डेट 29 फरवरी 2024 है। पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। सभी राजकीय, अनुदानित, निजी और पीपीपी मॉडल पर संचालित पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए https://jeecup.admissions.nic.in/ पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन की अंतिम तिथि 29 फरवरी 2024 की बताई गई है। 10 मार्च से परीक्षा का प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) दिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा 16 मार्च से 22 मार्च 2024 तक होगी। प्रवेश परीक्षा का परिणाम दो अप्रैल 2024 को जारी होगा।
