गोरखपुर। एनएफआईआर के राष्ट्रीय महामंत्री एम राघवैया के आह्वान पर आज राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मंच एनजेसीए के गोरखपुर के सयोजक एवं महामंत्री पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ श्री विनोद राय के नेतृत्व में आज पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ एवम राज्य सरकार के सैकड़ों कर्मचारी यांत्रिक कारखाना गेट के पास भूख हड़ताल पर बैठे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ यांत्रिक कारखाना के मंडल मंत्री श्री आर पी भट्ट और संचालन संयुक्त मंत्री ईश्वर चंद्र विद्यासागर ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए महामंत्री विनोद राय ने कहा आज कर्मचारियों का सबसे ज्वलंत मुद्दा पुरानी पेंशन है,लेकिन वर्तमान सरकार चुप्पी साधकर बैठी है हम पुरानी पेंशन के इस लड़ाई को आखिरी सांस तक लड़ेंगे और अपने इस संवैधानिक हक को प्राप्त कर के ही मानेंगे ।क्योंकि पुरानी पेंशन ही कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा है ।महामंत्री विनोद राय ने कर्मचारियों का आह्वान किया कि वह एन एफ आई आर/एन जे सी ए के साथ अपने आंदोलन को आगे बढ़ाएं जिससे सरकार पर दबाव बनाया जा सके और पुरानी पेंशन बहाल हो सके। सभा को पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के जॉइंट जनरल सेक्रेटरी श्री ए के सिंह, आर पी भट्ट, दीपक चौधरी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के रूपेश श्रीवास्तव,तारकेश्वर शाही, मदन मुरारी शुक्ला, इत्यादि ने संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी मनोज द्विवेदी, आरपी भट्ट, के एम मिश्रा, एस सी अवस्थी, कौशल कुमार सिंह, दीपक चौधरी, ए क सिंह रामकृपाल शर्मा कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद विद्यासागर, विजय पाठक, देवेश सिंह, अंशुमाल पाठक, ए बी पांडे,अजय त्रिपाठी,आरडी सिंह, धीरज सिंह, धीरज हरकेश बहादुर चंद्रशेखर चौबे लक्ष्मी श्रीवास्तव, हरिकेश बहादुर, निशांत यादव, चंद्र शेखर चौबे परमात्मा सिंह, प्रदीप कुमार राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के गोविंद, मदन मुरारी शुक्ला, अशोक सिंह सहित तकरीबन 200 कर्मचारी नेताओं ने भाग लिया।
