भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष जिलाध्यक्ष और उपाध्यक्ष का स्वागत किया गया। आज शाम भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर के यशस्वी क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय , जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह तथा जिला उपाध्यक्ष मनोज शुक्ला का रूद्रपुर खजनी कस्बे में आगमन पर मंडल अध्यक्ष धरणीधर राम त्रिपाठी और पार्टी पदाधिकारियों , स्थानीय कार्यकर्ताओं तथा कस्बे के व्यापारियों के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। इस दौरान युवा मोर्चा के निवर्तमान जिला महामंत्री आदर्श राम त्रिपाठी, विष्णु मद्धेशिया, बृजेन्द्र चतुर्वेदी उर्फ बंटी चतुर्वेदी, राहुल त्रिपाठी, रिंकू दूबे ,प्रियांशु गुप्ता, सार्थक मोदनवाल शिवम, सोनू मोदनवाल, अनिल पांडेय, सोमनाथ पांडेय, जिला उपाध्यक्ष जगदीश चौरसिया, राम आशीष बेलदार , राजेश यादव , चन्दन वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।