उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा का साक्षात्कार शुरू हो चुका है इस बार कुल 254 पदों पर भर्ती होगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपी पीएससी) की सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा- 2023 की मुख्य परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार आज 8 जनवरी 2024 सोमवार से शुरू हो चुका है। मुख्य परीक्षा में आयोग की तरफ से 451 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है। 254 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया 12 जनवरी तक चलेगी। बताते चलें कि लोक सेवा आयोग ने इस बार रिकॉर्ड तीन महीने में ही मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया था, और अब अगले चरण में अभ्यर्थियों का साक्षात्कार शुरू हो चुका है।
