खजनी गोरखपुर।। तहसील में उप जिलाधिकारी राजू कुमार की अध्यक्षता में आयोजित वर्ष 2024 के पहले समाधान दिवस में कुल 95 फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पेश हुए। किंतु मौके पर किसी भी मामले का समाधान नहीं किया जा सका। सर्वाधिक मामले राजस्व विवाद, पुलिस,जनआपूर्ति विभाग और लोक निर्माण विभाग से संबंधित पाए गए। इस दौरान पहुंचे दर्जनों लोगों ने एसडीएम के समक्ष फरियाद करते हुए अपनी समस्याओं का समाधान कराने की मांग की लेकिन किसी भी मामले का समाधान नहीं कराया जा सका। मौके पर तहसीलदार दीपक कुमार गुप्ता तथा अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।