गोरखपुर। बुद्धवार को बड़गो स्थित कैंप कार्यालय पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी की अध्यक्षता में महानगर पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में यूoपीo जोड़ो यात्रा के संबंध में चर्चा हुई। महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने बताया कि दिनाँक 05/01/2024 को सायं 5:00 बजे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में यूoपीo जोड़ो यात्रा लखनऊ की सीमा में प्रवेश कर रही है और लखनऊ के विभिन्न हिस्सों में जनसंपर्क करते हुए यह यात्रा 6 जनवरी को शहीद स्मारक पहुंच कर शहीदों को नमन कर यात्रा का समापन होगा। हम सभी लोग अपने सुविधानुसार 5 और 6 जनवरी को अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंच कर यात्रा में सम्मलित हो और यूo पीo जोड़ो यात्रा के उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।बैठक में प्रदेश सचिव एवं महाराजगंज प्रभारी दिलीप निषाद, महानगर उपाध्यक्ष तसनीम अंसारी, महानगर महासचिव प्रणव उपाध्याय, राकेश मौर्य, प्रभात चतुर्वेदी, गुलाम ताहिर, एजाज हुसैन,राम बिहारी, सतीश, सद्दाम, गणेश, सैय्यदा सहित अनेक लोग उपस्थित रहें।
