गोरखपुर। अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर नगर निगम की प्रवर्तन दल की टीम ने आज मालवीय नगर क्षेत्र में अभियान चलाया अभियान के दौरान सड़क के किनारे अवैध रूप से ठेला, खोमचा लगाकर बेचने वाले दुकानदारों को हटाया गया साथ ही साथ ऐसे दुकानदार जो प्रतिबंधित पॉलिसी का इस्तेमाल करते हुए पाए गए उनसे जुर्माना भी वसूला गया। इस दौरान लगभग 2 किलो 400 ग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन को प्रवर्तन दल की टीम ने जप्त किया।
