गोरखपुर। ठंड के दिनों में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गोरखपुर की खजनी पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से चोरी का सामान बरामद हुआ है पकड़े गए अभियुक्त मुकेश चौहान बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम टेकरी और अंकुर सिंह बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर के रहने वाले हैं उनके पास से चोरी की एक पानी मोटर मोटर बरामद हुई है।
