खजनी पुलिस ने आज अपहरण तथा जबरन विवाह और दुष्कर्म के आरोपी वांछित अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर कटघर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया तथा थानाध्यक्ष गौरव राय कनौजिया के निर्देश पर विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय से जेल भेज दिया गया है। थाने में दर्ज मु.अ.सं. 184/2022 की धारा 363,366, 376डी, 120बी भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट मे वांछित रुद्रपुर खजनी के निवासी अभियुक्त अंगद यादव पुत्र रामप्रीत यादव 20 वर्ष को कटघर तिराहे से दोपहर 12.30 बजे एसआई रवि राय कांस्टेबल अमलेश यादव और हर्षवर्धन वर्मा ने गिरफ्तार किया।