खजनी गोरखपुर।। तहसील क्षेत्र के बांसगांव थाने की हरनहीं चौकी क्षेत्र के बेलूडीहां गांव के निवासी श्यामसुंदर पांडेय की पत्नी रेखा देवी के नाम पर 11 डिसमिल रजिस्ट्री बैनामे की जमीन है जिसपर टिनशेड डाल कर काबिज हैं किन्तु उसी जमीन पर मकान बनाने पर उनके पट्टीदारों के द्वारा विरोध किया जा रहा है। मकान बनाने पर पट्टीदार मारपीट करने पर आमादा हो जाते हैं। बीते वर्ष 2021 से थाना तहसील से लगायत जिलाधिकारी गोरखपुर तक फरियाद कर चुके श्यामसुंदर पांडेय निराश और हताश हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि अधिकारी आदेश कर देते हैं और उनके पास न्यायालय का आदेश भी है। लेकिन कोई मदद नहीं कर रहा है। मकान बनाने जाते हैं तो पट्टीदार रोक देते हैं और मारपीट करने पर आमादा हो जाते हैं। उन्हें स्थानीय प्रशासन का कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। श्यामसुंदर पांडेय ने बिलखते हुए बताया कि हम किससे मदद के लिए फरियाद करें कुछ समझ में नहीं आता अधिकारियों के पास चक्कर लगा कर थक चुका हूं।
