खजनी गोरखपुर।। थाने में आयोजित वर्ष के अंतिम समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे नायब तहसीलदार खजनी रामसूरज प्रसाद और दिवस प्रभारी दारोगा सोनेंद्र सिंह तथा शैलेन्द्र प्रताप सिंह के समक्ष भूमि विवादों से संबंधित कोठां, मऊधरमंगल, धोबौली, छपियां,रामपुर पांडेय,सहसीं गांवों से कुल 7 फरियादी अपनी भूमि विवाद से संबंधित समस्याएं लेकर पहुंचे। जिनके समाधान के लिए राजस्व लेखपालों और पुलिस की संयुक्त टीम बना कर उन्हें मौके पर पहुंचकर जांच करने और समाधान कराने का निर्देश दिया गया। तहसीलदार और प्रभारी थानाध्यक्ष ने गंभीरता पूर्वक सभी फरियादियों समस्याओं को सुना तथा प्रकरण की निष्पक्षता पूर्वक जांच और समाधान की जिम्मेदारी पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को सौंप दी। मौके पर किसी भी मामले का समाधान नहीं किया जा सका। इस दौरान राजस्व निरीक्षक, पुलिसकर्मी और लेखपाल आदि उपस्थित रहे।