घाटकुसुम्भा प्रखंड के डीहकुसुम्भा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 24 पर गुरुवार को एएनएम सलिता कुमारी की अध्यक्षता में सास-बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में आठ जोङी सास बहूओं ने भाग लिया। मौके पर सास बहू के बीच एक मौखिक प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

कृषि विभाग आत्मा शेखपुरा के द्वारा संयुक्त कृषि भवन में दूसरे दिन गुरुवार को किसान मेला प्रदर्शनी-सह- प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी रहा। दूसरे दिन कृषि पदाधिकारी व कृषि विज्ञान केंद्र वैज्ञानिक के द्वारा मेला में भाग लेने वाले प्रगतिशील कृषकों को पुरस्कार की राशि के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

आपसी प्रेम, सद्भावना, सहिष्णुता तथा बौद्धिक व धार्मिक विकास के लिए विगत कई वर्षों से घाटकुसुम्भा प्रखंड के भदौस गांव में रामपदारथ कश्यप जी के आवास पर में गीता जयंती पर विशेष पूजा अर्चना होते आ रहा है। जहां शनिवार को गीता जयंती के मौके पर सामूहिक भगवत गीता पाठ का आयोजन किया गया। जहां बङी संख्या में गांव के महिला एवं पुरुषों ने गीता का पाठ किया।

Transcript Unavailable.

शेखपुरा।। नगर परिषद के सभागार भवन में अनुमंडल स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक का आयोजन शेखपुरा विधायक विजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में एसडीओ सतीश रंजन, एसडीपीओ अरविंद सिन्हा सहित सभी विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक की समीक्षा करते हुए विधायक के द्वारा सभी पदाधिकारियों से सरकार की संचालित योजनाओं का फीडबैक लिया गया। उन्होने पदाधिकारियों को अपने-अपने विभागान्तर्गत संचालित लंबित योजनाओं को शीघ्रता से पूर्ण कराने का निदेश दिया। साथ हीं कहा कि योजनाओं के संचालन में समस्या होने पर अनुमंडल पदाधिकारी को अवगत करायें। सभी अंचलाधिकारी को जिले के विभिन्न प्रखंडों में आँगनबाड़ी केन्द्र के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने को कहा गया। उन्होने कार्यपालक अभियंता विधुत विभाग को विधुत आपूर्ति की समुचित व्यवस्था करने। कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण को पानापुर पुल को सम्पर्क पथ से जोड़ने का निदेश दिया। इसके साथ ही नगर परिषद/नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी, को नगरों की साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निदेश दिया। अनुमंडल पदाधिकारी शेखपुरा को भविष्य में ससमय बैठक आयोजित कराने का निदेश दिया। उक्त बैठक में जिलास्तरीय पदाधिकारीगण, सभी कार्यपालक अभियंता, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Transcript Unavailable.

छठ घाटों पर महिला चोर गिरोह ने पांच महिलाओं के गले से काटा सोने का चेन व मंगलसूत्र। शेखपुरा।। बरबीघा व जयरामपुर थाना क्षेत्र के मालती पोखर व तेतारपुर छठ घाट पर सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने परिवार वालों के साथ आई कई महिलाओं के गले से सोने का चेन व मंगलसूत्र चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। भीड़ का फायदा उठाकर महिला चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। हालांकि इस दौरान चैन खिंचते महिला चोर का फोटो भी कैमरा में कैद हो गया है। जहां पीङीतो के द्वारा महिला चोर का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए रामपुर सिंडाय निवासी पीड़ित रौशन कुमार ने बताया कि हमारी पत्नी प्रीति देवी डेढ़ लाख रुपए मूल्य का सोने का मंगलसूत्र पहने हुए थी‌। जहां अर्ध्य देने के बाद आग में धूप देने के क्रम में दो तीन की संख्या में महिलाओं ने मेरी पत्नी को घेरकर धक्का मुक्की करते हुए गले से मंगलसूत्र गायब कर दिया। उन्होंने बताया कि छठव्रती के वेशभूषा में हीं महिला चोर का गिरोह आया था और भीड़ का फायदा उठाकर कई महिलाओं के गले से सोने का चेन गायब कर दिया। सोने का चेन खिंचते वक्त एक महिला चोर का फोटो भी कैमरा में कैद हुआ है। हालांकि अभी तक कोई भी पीङित के द्वारा थाने में लिखित सूचना नहीं दी गई है। इसी तरह तो तोयगढ़ निवासी हरेराम सिंह की पत्नी विदोत्तमा देवी तथा राहुल सिंह की पत्नी निशु कुमारी का भी सूर्य मंदिर में पूजा करने के दौरान गले से सोने का चैन निकाल लिया गया। इसके अलावा गांधी सरोवर छठ घाट पर भी भीड़ का फायदा उठाकर शिक्षक विनय कुमार की मां उर्मिला देवी और बाजार के व्यवसाय सुनील कुमार की मां का गले से लाखों का सोने का चेन गायब कर दिया गया। उधर मामले को लेकर जयरामपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार झा ने बताया कि अभी तक घटना को लेकर लिखित शिकायत थाने में नहीं दी गई है। लिखित शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर जल्द से जल्द गिरोह को पकड़ने का काम करेगी।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.