माक अभ्यास के दूसरे दिन उप कमाडेंट 9वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, गणपतगंज, सुपौल के द्वारा सुपौल अंचल स्थित बैरिया मंच के समीप नदी के पानी में माक अभ्यास किया गया। कार्यक्रम में वरीय उप समाहर्ता सह प्रभारी पदाधिकारी आपदा प्रबंधन ऋषव, जिला अग्निशामक के पदाधिकारी एवं सहयोगी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी के साथ-साथ स्थानीय आम जनता, गणमान्य एवं सुपौल, किशनपुर, सरायगढ़-भपटियाही, निर्मली एवं मरौना से आये आपदा मित्र सह गोताखोर उपस्थित हुए। प्रभारी पदाधिकारी आपदा प्रबंधन के द्वारा आगामी बाढ़ वर्ष 2024 के लिए बाढ़ से बचाव हेतु कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उप कमांडेंट एवं उनके साथ आए प्रशिक्षित बल के द्वारा बाढ़ में डूबने से बचाव हेतु सुझाव दिए गए। पानी में डूबते हुए लोग को कैसे बचाया जाता है तथा अपने आप को कैसे सुरक्षित कर बचाया जाता है से संबंधित जानकारी दी गई। पानी में डूबे हुए व्यक्ति को बाहर निकाल कर तत्काल कैसे प्राथमिक उपचार किया जाता है इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। पानी पीये हुए व्यक्ति के शरीर से पानी कैसे निकाला जाता है इस संबंध में आम नागरिकों के बीच जानकारी दी गई। पानी में डूबे हुए व्यक्ति का हृदय आघात होने पर सीपीआर से संबंधित जानकारी डैमो बाडी के साथ दिया गया। पानी में डूबे हुए व्यक्ति को डाक्टर के पास एंबुलेंस में भेजने तक का डैमो प्रस्तुत किया गया। उप कमांडेंट, 9वीं वाहिनी, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, गणपतगंज, सुपौल के द्वारा आपदा मित्र एवं आम नागरिक जनता को बताया गया कि घरेलू सामान पानी की बोतल, गैलन, थर्मोकाल आदि से भी बाढ़ के समय या पानी में बचने हेतु उपयोग करने की जानकारी दी गई।