उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से मनु सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि राष्ट्र की प्रगति में महिलाओं का बहुत बड़ा ही योगदान है। आज की महिलाएँ राष्ट्र की प्रगति के लिए पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं।खेती से लेकर हवाई जहाज उड़ाने और अंतरिक्ष में जाने तक, आज गांव की महिलाएं पंच सरपंच और मुखिया के पद पर भी हैं। महिलाएँ राष्ट्र निर्माण की नींव हैं, वे पहली शिक्षिका हैं, समाज का पहला स्तंभ हैं, कोई भी समाज या राष्ट्र महिलाओं के बिना पूरा नहीं हो सकता है। यह प्रदान करने से ही हम एक विकसित और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। महिलाओं की मजबूत और सम्मानजनक स्थिति एक उन्नत समृद्ध और मजबूत समाज का भूत है। शिक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता ने महिलाओं में एक नई चेतना पैदा की है। जीवन के हर क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका बढ़ रही है।