उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से मंजू यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से भारतीय समाज मे लैंगिक असामनताऐ के बारे में बता रही है।मुद्दा यह है कि पुरुषों और महिलाओं के लिए समान अधिकारों की गारंटी देने वाले संविधान और दशकों के कानून के बावजूद, भारत में कुछ गहरे लिंग पूर्वाग्रह महिलाओं के जीवन को प्रभावित कर रहे हैं। आर्थिक विकास के बाद भी लैंगिक असमानता बनी हुई है। उपेक्षा के कारण हर दिन एक हजार लड़कियाँ पाँच साल की उम्र तक पहुँचने से पहले ही मर जाती हैं।