प्राचीन भारत में महिलाओं का बहुत सम्मान किया जाता था, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया, महिलाओं के अधिकार छीन लिए गए। महिलाओं की स्थिति में भारी बदलाव आया।मध्यकालीन भारत में महिलाओं की स्थिति आर्थिक, सामाजिक और व्यावहारिक रूप से बहुत खराब थी। भारत की आजादी के बाद महिलाओं की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। आज महिलाएं बिना किसी डर के हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं। महिलाओं को हर जगह अग्रणी देखा जा रहा है। महिलाएँ अब अपने अधिकारों के प्रति और भी अधिक जागरूक हो गई हैं। हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। महिलाओं की स्थिति में सुधार ने देश में आर्थिक और सामाजिक सुधार का अर्थ भी बदल दिया है।