यह एक गंभीर संकट की तरफ इशारा है, कि ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में काम की मांग इस साल जुलाई तक लगभग 2021 के स्तर पर पहुंच गई है। याद रखें: 2021 महामारी का दूसरा वर्ष था जिसमें कोविड की घातक दूसरी लहर के बाद मांग में उछाल देखा गया था। वित्तीय वर्ष 2023-24 के पहले चार महीनों, यानी अप्रैल से जुलाई 2023 तक, 9.84 करोड़ परिवारों ने इस योजना में काम किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत अधिक है, और 2021 के 9.97 करोड़ के करीब है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कहा कि स्टेशन को पुनर्विकसित करने की परियोजना के नाम पर किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। पुनर्विकास परियोजना के लिए आवश्यक लगभग 25,000 करोड़ रुपये वर्तमान बजट के माध्यम से आवंटित किए जाएंगे।रेलवे ने देश के लगभग 1,300 प्रमुख स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन के रूप में पुनर्विकसित करने की योजना बनाई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मानवीय गतिविधियों के कारण पृथ्वी का तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे जलवायु में हो रहे परिवर्तन मानव के लिए दिन-प्रतिदिन खतरनाक बनता जा रहा है। जलवायु परिवर्तन, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को बड़े पैमाने पर प्रभावित करता है। इससे होने वाली बीमारियों से निपटने के लिए डॉक्टर भी अपने आप को तैयार कर रहे हैं।जलवायु परिवर्तन से होने वाली बीमारियों के बारे में डॉक्टर अपने मरीजों को इसके बारे में जागरूक भी कर रहे हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गांव आजीविका और हम कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री जिव दास साहू जानकारी दे रहें हैं उन्नत विधि से धान की खेती करने के बारे में। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
नमस्कार आदाब श्रोताओं, मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के पदों पर काम करने के लिए इच्छुक हैं । वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से स्नातक पास किया हो । इसके साथ ही उम्मीदवार की आयु 20 वर्ष से 25 वर्ष तक होनी चाहिए। आवेदन शुल्क सामान्य / ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस के लिए 100 रुपए एवं एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी के लिए निशुल्क रखा गया है। इन पदों पर वेतनमान नियम अनुसार दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन भर सकते हैं । अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है https://ssc.nic.in/. आवेदन कर्ता का चयन ऑनलाइन परीक्षा में प्रदर्शन, फिजिकल टेस्ट के अनुसार किया जाएगा। याद रखिए इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 15-08-2023 है। तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, उत्तरी छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्र पर दबाव बन गया है। झारखंड और उससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर बना दबाव पिछले छह घंटों के दौरान 12 किमी प्रति घंटे की गति के साथ पश्चिम, उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है। आज भारतीय समयानुसार 05:30 बजे यह उत्तरी छत्तीसगढ़ और आसपास इलाकों में बना हुआ था।यह छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से लगभग 40 किमी उत्तर, उत्तर पूर्व और पूर्वी मध्य प्रदेश के सीधी से 190 किमी पूर्व, दक्षिण-पूर्व में है।
