Transcript Unavailable.

नेपाल पुलिस ने साइबर ट्रकों को पकड़ा जिसमें 9 लोगों का गिरो ​​शामिल था और बाकी लोगों की खोज में जूट हुए हैं याह लोग ऑनलाइन फॉर्म भरते थे और उसमें से उनका पूरा विवरण निकालते थे

विद्युत उप केंद्र कठौतिया में बृहस्पतिवार को बिजली निगम की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत शिविर लगाया गया। इसमें 18 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराकर योजना का लाभ उठाया। इसमें 2.38 रुपये भी जमा कराए। अवर अभियंता सिद्धार्थ शंकर गुप्ता ने बताया कि प्रथम चरण में योजना का लाभ उठाने पर उपभोक्ताओं को छूट में ज्यादा लाभ मिलेगा। दूसरे व तीसरे चरण में छूट में कटौती की गई है। ऐसे में उपभोक्ताओं को प्रथम चरण में इसका लाभ उठाने के लिए आगे आना चाहिए। इस दौरान पवन कुमार यादव, लालजी श्रीवास्तव, अखिलेश यादव, अब्दुल हन्नान, दिलीप श्रीवास्तव मौजूद रहे।

। ढेबरुआ एसओ शशांक कुमार सिंह के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को पुलिसकर्मी क्षेत्र के सिसवा उर्फ शिवभारी में खेतों में काम कर रहे किसानों को एकत्र कर पराली न जलाने के लिए जागरूक किया। एसओ ने किसानों को पराली जलाने से पर्यावरण व खेतों की उर्वरक शक्ति कमजोर होने की जानकारी दी। उन्होंने खेतों में मौजूद लोगों को आगाह किया कि यदि पराली जलाई गई तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कंबाइन चलाने वालों को भी पराली प्रबंधन के शासनादेशों के विपरीत कटाई नहीं करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान उन्हें पुलिसकर्मियों ने यह भी निर्देश दिया कि यदि पराली प्रबंधन के विपरीत कटाई की जाती है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसआई आरपी सिंह, प्रधान प्रतिनिधि अनूप सिंह, कांस्टेबल हेमराज वर्मा, शहजाद अली, अनिल गौड़ और पवन पांडेय मौजूद

डुमरियागंज तहसील क्षेत्र की नगर पंचायत भारतभारी में दस दिवसीय प्रशासनिक मेले का उद्घाटन अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा ने किया। एसडीएम प्रवेंद्र कुमार ने कहा कि 2014 से भारतभारी में प्रशासन मेले का आयोजन कर रहा है। तहसील प्रशासन पूरी जिम्मेदारी से काम करता है। मेले को पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरे से लैस किया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि भारतभारी की पहचान प्रदेश नहीं पूरे देश में है। कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले इस 10 दिवसीय भव्य मेले में कई जिलों से लोग आते हैं। हजारों की संख्या में श्रद्धालु जमा होते हैं।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.