। ढेबरुआ एसओ शशांक कुमार सिंह के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को पुलिसकर्मी क्षेत्र के सिसवा उर्फ शिवभारी में खेतों में काम कर रहे किसानों को एकत्र कर पराली न जलाने के लिए जागरूक किया। एसओ ने किसानों को पराली जलाने से पर्यावरण व खेतों की उर्वरक शक्ति कमजोर होने की जानकारी दी। उन्होंने खेतों में मौजूद लोगों को आगाह किया कि यदि पराली जलाई गई तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कंबाइन चलाने वालों को भी पराली प्रबंधन के शासनादेशों के विपरीत कटाई नहीं करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान उन्हें पुलिसकर्मियों ने यह भी निर्देश दिया कि यदि पराली प्रबंधन के विपरीत कटाई की जाती है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसआई आरपी सिंह, प्रधान प्रतिनिधि अनूप सिंह, कांस्टेबल हेमराज वर्मा, शहजाद अली, अनिल गौड़ और पवन पांडेय मौजूद
