उत्तर प्रदेश राज्य के जिला सिद्धार्थनगर से राहुल मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि उनके द्वारा दिनांक 23-10-2024 को एक खबर प्रसारित किया गया था। खबर में बताया गया था कि ग्राम धांधरा से जाने वाली सड़क काफी जरजर अवस्था में थी जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस खबर को हमारे सामुदायिक संवाददाता ने मोबाइल वाणी पर प्रसारित किया इसके साथ ही सोशल मीडिया व व्हटसअप ग्रुप में भी खबर को साझा किया अतः आज दिनांक 27-11-2023 को खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ कि अब सड़क को दुबारा बना दिया गया है जिससे लोगोंमे काफी ख़ुशी है तथा वो मोबाइल वाणी को धन्यवाद कर रहे हैं।
