लोटन लोटन कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय बाजार में स्थित एक कंप्यूटर शिक्षण संस्थान के संचालक और छात्रा से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। इस मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष ने एसपी और एसओ को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। अश्लील हरकत करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, अमर उजाला समाचार पत्र वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।