उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाएं जब तक अपने अधिकार लेने में पीछे रहेंगी तब तक उनको समानता का अधिकार नहीं मिलेगा।महिलाओं को जागरूक करने के लिए सरकार द्वारा भी प्रयास किया जाना चाहिए। महिलाएं जागरूक होकर अपने हक की लड़ाई लड़ें। यदि महिलाएं अपने हक के लड़ाई में पीछे रहेंगी तो उन्हें समानता का अधिकार नहीं मिलेगा। महिलाओं को भूमि और सम्पत्ति अधिकार के प्रति जागरूक करना होगा । ताकि महिलाएं जागरूक होकर अपने अधिकारों की मांग कर सकें। बहत क्षेत्रों में देखा जा रहा कि अक्सर महिलाएं पढ़ी लिखी नहीं रहती हैं तथा उन्हें सम्पत्ति अधिकार के बारे में जानकारी नहीं रहती है। भारत कृषि प्रधान देश है और अधिकतर महिलाएं कृषि कार्य करती हैं। लेकिन उन्हें भूमि सम्पत्ति का अधिकार नहीं होता है। महिलाओं को जागरूक करना अतिआवश्यक है।
