उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार दिया जाए या न दिया जाए, इस पर लोगो की अलग अलग राय है। कुछ लोगों का कहना है कि महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार देना उचित है और कुछ लोगों का कहना है कि महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार देना उचित नहीं है। जब पुरुष के बराबर महिलाएं हर क्षेत्र में काम कर रही है। जैसे -खेती किसानी,नौकरी, बिजनेस,इत्यादि।सभी जगहों पर महिलाओं की भागीदारी है तो समपत्ति का अधिकार देने से लोग क्यों कतरा रहे हैं?ये समझ से परे है।मोबाइल वाणी पर प्रसारित महिला सम्पत्ति अधिकार पर कार्यक्रम सुनने योग्य है
