उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अनूप उपाध्याय से साक्षात्कार लिया।अनूप उपाध्याय ने बताया कि पिता यदि बेटा के रहते बेटी को सम्पत्ति में हिस्सा देगा तो बेटे के मन में बहन के प्रति खटास पैदा हो जाएगा। यदि घर में बेटा नही है तो इस परिस्थिति में बेटी को पिता का पूरा सम्पत्ति मिलना चाहिए। माता - पिता बेटी की शादी करते हैं ,जीवन भर सुख - दुःख में साथ देते हैं और दामाद की आर्थिक स्थिति ठीक नही होने पर मदद भी करते हैं। मगर सम्पत्ति में हिस्सा देने पर रिश्ते बिगड़ जायेंगे। बेटी का पति की प्रॉपर्टी पर अधिकार होता है।