उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से आशुतोष उपाध्याय से साक्षात्कार लिया। आशुतोष ने बताया कि पैतृक संपत्ति में बेटियों को भी बेटे के समान बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। आज भारत का हर क्षेत्र लड़कियाँ और महिलाएँ भी पुरुषों की तरह ही आगे बढ़ रही हैं, वे पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। अगर पैतृक संपत्ति में बेटियों को भी बेटों की तरह समान अधिकार मिलेंगे, तो उनका सर्वांगीण विकास होगा, वे आत्मनिर्भर होंगी और महिला सशक्तिकरण में बहुत बड़ा योगदान होगा।संपत्ति के अधिकार के बराबर बंटवारे से समाज में उनका भी अच्छा योगदान होगा और अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगी। अगर शादी के बाद ससुराल उन्हें कोई समस्या होगी तो वे, पैतृक संपत्ति के भरोसे अपना पालन पोषण कर सकती है। बेटियों को भी पिता के संपत्ति में बराबर का हिस्सा मिलना चाहिए।