उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गरिमा उपाध्याय से साक्षात्कार लिया। गरिमा उपाध्याय ने बताया कि पैतृक सम्पत्ति में बेटी को अधिकार तभी मिल सकता है जब मायके में भाई ना हो। माँ - पिता की सेवा करने पर बेटी को सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। भाई के रहते बहन को अधिकार नही मिल सकता है। ऐसा होने पर भाई - बहन के बीच दरार पैदा हो जाती है