उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से अलोक श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रोहित जी से साक्षात्कार लिया। रोहित जी ने बताया कि भारत के आज़ाद हुए बहुत साल हो चुके है लेकिन अभी तक महिलाओं को समानता का अधिकार नहीं मिल पा रहा है। महिलाओं को भी पुरुषो के बराबर अधिकार मिले, ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके। महिलाओं को भी पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए और उनकी आजीविका के लिए सरकार को भी कुछ करना चाहिए, ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके