उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से राम प्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से श्रोता से साक्षात्कार लिया। श्रोता ने बताया कि महिलाओं को सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। यदि ऐसा होता है तो महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। आज सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। जमीन में महिलाओं को भी अधिकार मिले इसका भी कानून में प्रावधान किया गया है। महिलाओं को सम्पत्ति में अधिकार मिलेगा तभी भारत का विकास होगा